फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स हिंदी: मटरू की बात सुनकर पुलिस वालों के उड़े होश, पढ़िए वायरल चुटकुले

Sun, 04 Oct 2026 09:11 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जोक्स हिंदी: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
Jokes in Hindi, Chutkule - फोटो : अमर उजाला
जोक्स हिंदी: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।

कंजूस आदमी पंडित जी को कम दक्षिणा देते हुए...
कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए...
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताउंगा जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी...
कंजूस आदमी- क्या पंडित जी?
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो ''भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा''
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक युवती ने अपनी दादी से कहा- कल से मैं कॉलेज नहीं जाउंगी,
मोहल्ले के लड़के मुझे छेड़ते हैं...
अरे, बहाने मत बना!
दादी ने उसे डांटते हुए कहा- मैं भी तो उसी रास्ते से जाती हूं,
मुझे तो कभी किसी ने नहीं छेड़ा...

 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लाली- रमन, मुझे विश्वास दिलाओ तुम बस मुझसे और मुझसे ही प्यार करते हो,
रमन- हां-हां बिल्कुल पक्का!
कल ही मैंने अपनी लिस्ट फिर से चेक की है...!
पत्नी - शादी से पहले मेरा फिगर बिलकुल कोक की बोतल की तरह था।
रमन- वो तो अब भी है। फर्क इतना है कि पहले 300 एमएल की थी, अब डेढ़ लीटर की है...

हिंदी जोक्स: साली- बताओ दुर्भाग्य और दुर्दशा में क्या फर्क है? जीजा का जवाब सुनकर तीन दिन से है बेहोश

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू अकेले बैठकर मुस्कुरा रहा था...
पिंटू- क्या हुआ इतना खुश क्यों है...
चिंटू- आज बहुत दिनों बाद उसके मैसेज का रिप्लाई आया...
पिंटू- अच्छा, क्या कहा उसने...?
चिंटू- वो बोली, अगर अगली बार मैसेज किया तो मुंह तोड़कर हाथ में दे दूंगी...

फनी जोक्स: लड़की की बात सुनकर दो दिन में पैदल चलकर मिलने पहुंचा लड़का, पढ़िए मजेदार चुटकुले
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पुलिस- दरवाजा खटखटाते हुए....दरवाजा खोलो हम पुलिस हैं...
मटरू- क्यों खोलूं
पुलिस- क्योंकि हमें कुछ बात करनी है...
मटरू- तुम कितने लोग हो...
पुलिस- हम तीन हैं...
मटरू- तो आपस में बात कर लो न...मेरे पास टाइम नहीं है...

डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें