वायरल जोक्स: सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
चिंटू अपने डैडी के साथ घूमकर लौटा और...
मम्मी से बोला - मम्मी-मम्मी, पापा को लड़कियों की तरफ देखना अच्छा नहीं लगता,
जब भी सड़क पर कोई लड़की दिखती है, पापा अपनी एक आंख बंद कर लेते हैं...
रवीश - आज सुबह जब मैं पापा के साथ बस में आ रहा था तो उन्होंने एक आंटी के लिए मुझसे अनपी सीट छोड़ने को कहा,
मां- बेटा यह तो अच्छी बात है, बड़ों का सम्मान करना चाहिए...
रवीश- मगर मां, मैं तो पापा की गोद में बैठा हुआ था...।