फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: पिंकी ने रिंकी से पूछा- बहन तेरे मन में चुनाव लड़ने का ख्याल कहां से आया, जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 07 Mar 2022 06:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
हंसना हर इंसान के लिए बेहद जरूरी होता है। अगर आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी को मानसिक तनाव से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से हमारे चेहरे की चमक बरकरार रहती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

बिना टिकट यात्रा करने के जुर्म में बंगाली बाबा को टिकट चेकर ने पकड़ लिया...और फिर...

टिकट चेकर- टिकट दिखाएं, बाबा?

बाबा- नहीं है।

टिकट चेकर- जाना किधर है?

बाबा- जहां मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ है।

टिकट चेकर- चलिए, अब मैं आपको पहुंचा देता हूं

बाबा- कहां?

टिकट चेकर- जहां, बांसुरीवाले का जन्म हुआ है।
विज्ञापन

2 of 6
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- इतनी देर से तुम क्या सोच रहे हो? 
गप्पू- जानते हो कल रात की आंधी में एक टी शर्ट मेरे घर आकर गिर गई।
पप्पू- तो इसमें क्या हुआ? 
गप्पू- सोच रहा हूं कि मैचिंग पैंट ले लूं या फिर एक और आंधी का इंतजार करूं।
विज्ञापन

3 of 6
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पिंकी- वाह बहन तू तो चुनाव लड़ रही है।
रिंकी- हां और देखना मैं पक्का जीतूंगी।
पिंकी- अच्छा तुझे ये चुनाव लड़ने का ख्याल कहां से आया।
रिंकी- अरे जब भी मेरी अपने पति से लड़ाई होती है, तो मैं ही तो जीतती हूं।

4 of 6
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

सिपाही- तुम भीख क्यों मांगते हो... ये बुरा काम है।
भिखारी- क्या आपने भीख मांगी है? 
सिपाही- नहीं...
भिखारी- फिर ये बताइए कि आपको कैसे मालूम हुआ कि ये बुरा काम है।
विज्ञापन

5 of 6
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

मिंटू साइकिल से बाजार जा रहा था। एक विदेशी आदमी आया और उसने चिंटू को रोका।
विदेशी- मुझे ताज महल जाना है।
मिंटू- तो जा ना.... सबको बताता रहेगा तो पहुंचेगा कब?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
टीचर ने छात्र से पूछा- एक साल में कितनी रात्रि होती है
छात्र-10 रात्रि
टीचर- कैसे?
छात्र- 9 नवरात्रि और एक शिवरात्रि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें