फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 29 Mar 2022 11:04 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes Chutkule in Hindi: हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो हमारा पूरा दिन अच्छा बीतता है। हंसने से हमारी त्वचा खूबसूरत रहती है और चेहरे की चमक भी बरकरार रहती है। हंसते समय शरीर की कैलोरी बर्न होती है जिससे मोटापा कम होता है। हंसने और मुस्कुराने से हम मानसिक तनाव से भी दूर रहते हैं जिससे कई बीमारियों से बचा सकता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

पिक्चर हाल के सामने का नजारा 
आदमी- भईया यहां स्कूटर स्टैंड कहां हैं?
संता- सर पहले आप मुझे अपना नाम बताओ ?
आदमी-पप्पू है।
संता- अब अपने माता पिता का नाम बताओ?
आदमी- मुझे पिक्चर देखने जाना है,
आप मेरा समय बर्बाद किए बिना जल्दी बताइये स्कूटर स्टैंड कहां है?
संता- तभी तो बोल रहा हूं, जल्दी बताओ।
आदमी- मेरी माता का नाम आशा देवी है, और वो टीचर है।
मेरे पिता का नाम राजेश शर्मा है, और वो वकील हैं।
संता- सब पढ़े लिखें है।
आदमी- हां, अब तो बताओ भाई स्कूटर स्टैंड कहां है?
संता- पढ़े लिखे मां बाप की औलाद स्कूटर स्टैंड स्कूटर के नीचे होता है। 
विज्ञापन

2 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से- आओ तुम्हें चांद पर ले जाऊं।
गर्लफ्रेंड- अरे नहीं यार।
ब्वॉयफ्रेंड- लेकिन क्यों? 
लड़की- क्योंकि वहां वॉट्सऐप नहीं चलता है।
विज्ञापन

3 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- तुम कहां हो जानू? 
लड़की- तुम्हारे दिल में हूं जान।
लड़का- अच्छा वहां बाकी लड़कियों से लड़ाई तो नहीं हो रही ना? 
उसी वक्त ब्रेक-अप।

4 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- मैं तुम्हें भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्य काल का एक उदाहरण देती हूं... 
चिंटू- जी मैडम... 
टीचर- मैं सुंदर थी, सुंदर हूं और सुंदर रहूंगी...अब तुम दो? 
चिंटू- मैडम ये आपका वहम था, वहम है और हमेशा रहेगा... 
दे थप्पड़.....दे थपप्ड़......दे थप्पड़। 
विज्ञापन

5 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
पिता- बेटी तुम पहले मुझे पापा कहती थीं और अब डैड कहती हो ऐसा क्यों... 
बेटी- ओह डैड, आप भी न... 
पापा कहने से लिपस्टिक खराब हो जाती है... 
पिता बेहोश। 
विज्ञापन

6 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- कल क्यों नहीं आया?

पप्पू- नहीं बताऊंगा?

टीचर चांटा मारकर- जल्दी बता,

पप्पू- दिवाली पर गर्लफ्रेंड के साथ था।

टीचर- इतना छोटा होके भी

गर्लफ्रेंड के साथ घूमता है, कौन थी वो लड़की ?

पप्पू- आपकी बेटी !!!

(टीचर बेहोश )
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- अब क्या हाल है?
मरीज- पहले से ज़्यादा खराब है।
डॉक्टर- दवाई खाली थी क्या?
मरीज़- नहीं दवाई की शीशी तो
भरी हुई थी। 
डॉक्टर- मेरा मतलब दवाई लेली थी?
मरीज़- आप ने दी तो मैंने लेली।
डॉक्टर- बेवकूफ दवाई पीली थी?
मरीज़- नहीं दवाई तो लाल थी। 
डॉक्टर- गधे दवाई को पीलिया था?
मरीज़- नहीं जी पीलिया तो मुझे था।
डॉक्टर- बेहोश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें