हिंदी जोक्स: स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि वह किसी भी समय भी हंस सकता है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
दो सहेलियां कई दिनों बाद मिली।
पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं?
दूसरी- क्या बताऊं बहन..
2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा क्या?
दूसरी- तब कोरोना था, और शादी के लिए केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी।
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती?