जोक्स: हंसना हर इंसान के लिए उतना ही जरूरी है जितना अच्छे स्वास्थ्य के लिए भोजन। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार समय निकालकर जरूरी हंसनी चाहिए। अगर आप हसंते रहते हैं, तो मानसिक तानव से बच सकते हैं जिससे कई बीमारियां आप से दूर रहती हैं। जोक्स और चुटकुले लोगों को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लाए कुछ मजेदार जोक्स जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
रमेश समंदर किनारे लेटा धूप ले रहा था..अंग्रेजी थोड़ा तंग थी इतने में ....
एक अमेरिकी- आर यू रिलैक्सिंग?
रमेश- नो डियर आई एम रमेश ...
थोड़ी देर बाद एक दूसरा अमेरिकन वहां से गुजरा- आर यू रिलैक्सिंग?
रमेश चिल्लाकर- कमीने, आई एम रमेश!
फिर खिजलाकर रमेश वहां से उठकर दूसरी तरफ चला गया, जहां एक अमेरिकन सुंदरी लेटी थी रमेश ने उससे पूछा- आर यू रिलैक्सिंग?
अमेरिकी सुंदरी- यस, आई एम रिलैक्सिंग...
रमेश उसे एक तमाचा मार के बोला, यहां पड़ी है, उधर तुझे तेरे घरवाले ढूंढ रहे हैं।