फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के धमाकेदार सवालों को सुनकर बेटा बेहोश होते-होते बचा....पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 02 Dec 2020 05:14 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पप्पू परेशान होकर बड़बड़ा रहा था...
.
बहुत साल पहले एक बाबा ने कहा था कि...
.
भगवान तुझे इतना देगा कि संभाला नहीं जाएगा। 
,
अब पता चला कि वो, तो वजन की बात कर रहा था...!!!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पति - पता है, विदेशों में तलाक लेना
बहुत आसान है...!
.
.
.
पत्नी - जानती हूं, तभी तो वहां की लड़कियां
शादी के समय रोती नहीं हैं...!!!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
डॉक्टर - तबियत कैसी है..?
.
मरीज - पहले से ज्यादा खराब है...!
.
डॉक्टर - दवाई खा ली थी...?
.
मरीज - खाली नहीं थी भरी हुई थी...
.
डॉक्टर - मेरा मतलब है दवाई ले ली थी...?
.
मरीज - जी आप ही से तो ली थी...!
.
डाक्टर - बेवकूफ !! दवाई पी ली थी...?
.
मरीज - नहीं जी, दवाई नीली थी…
.
डॉक्टर - अबे गधे!! दवाई को पी लिया था...?
.
मरीज - नहीं जी, पीलिया तो मुझे था…
.
डॉक्टर - उल्लू के पट्ठे!!
दवाई को खोल के मुंह में रख लिया था?
.
मरीज - नहीं आप ही ने तो कहा था कि फ्रिज में रखना…..
.
डॉक्टर - अबे क्या मार खाएगा..?
.
मरीज - नहीं दवाई खाऊंगा...
.
डॉक्टर - निकल भाई, तू पागल कर देगा...
.
मरीज - जा रहा हूं, फिर कब आऊं....?
.
डॉक्टर - मरने के बाद...
.
मरीज - मरने के कितने दिन बाद...?
.
डॉक्टर बेहोश...!!!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
आदमी अपने घर में सिर्फ दो ही कारणों से खुश होता है...
.
जब बीवी "नई" हो
.
या
.
बीवी "नहीं" हो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
मां (अपने बेटे से) - तेरा फोन आया था,
वो पूछ रही थी मेरा बच्चा कैसा है...?
.
बेटा परेशान... 
.
फिर मां बोली -
सच-सच बता...
तू किसी और को भी मां बोलने लगा है क्या...?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें