फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के सवाल का पति ने दिया ऐसा धमाकेदार जवाब...पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 06 Oct 2020 07:05 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

एक सज्जन बता रहे थे कि 
वो पिछले 20 सालों से गीता के उपदेश सुनते आ रहे हैं...! 
.
,
पता करने पर पता चला कि
गीता उनकी धर्मपत्नी का नाम है...!!!
विज्ञापन

2 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
भयंकर अपमान...

एक औरत (दूसरी औरत से) - मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, बैंक बैलेंस है,
तेरे पास क्या है..?
.
.
.
दूसरी औरत (बड़े ही शांत स्वर में) - मेरे पास 20 साल पहले शादी में
सिलवाया हुआ सूट है, जो अभी तक मुझे फिट आता है..!
विज्ञापन

3 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
एक 88 साल के बुजुर्ग को फोन आया...
सर हम बैंक से बोल रहे हैं, म्युचुअल फंड ले लो,
सात साल में भाव डबल हो जाएंगे..!
.
.
बुजुर्ग ने जवाब दिया - बेटा, मैं उम्र के उस मोड़ पर हूं कि
केले भी कच्चे नहीं खरीदता...!!!
विज्ञापन

4 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
शादी की 10वीं सालगिरह पर पत्नी पति के सीने से लग के बोली -
सुनिए जी, अगर मुझे कोई भगा के ले जाए तो आप क्या करेंगे..?
.
पति - हट पगली, कैसे सवाल पूछती है..!
.
पत्नी - बताओ ना जानू...
.
पति - मैं बोलूंगा भाई भगा के क्यों ले जा रहे हो, आराम से ले जाओ,
मैं रोक थोड़ी रहा हूं...!!!
.
फिर पति देव की हुई जोरदार कुटाई...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें