फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की धमाकेदार बात सुन पति की बोलती हो गई बंद...पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 06 Oct 2020 01:29 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Jokes - फोटो : सोशल मीडिया
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पप्पू - यार, लड़कियों का ही अच्छा है...
शादी से पहले पापा की परी होती हैं और 
शादी के बाद घर की लक्ष्मी हो जाती हैं..!
.
गप्पू - और लड़के..?
.
पप्पू - लड़कों का क्या, शादी से पहले पापा से मार खाते हैं 
और शादी के बाद बीवी से..!
विज्ञापन

2 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
दोपहर की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी टैबलेट्स लेकर आई...
.
पत्नी - ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो..!
.
पति - नहीं मुझे बुखार नहीं है..!
.
पत्नी - तो डाइजीन ले लो..!
.
पति - नहीं मुझे गैस भी नहीं है..!
.
पत्नी - तो फिर पुदीनहरा ले लो..!
.
पति - नहीं मेरा पेट भी ठीक है..!
.
पत्नी - लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा..!
.
पति - अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है... मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं..!
.
पत्नी - तो फिर उठो फटाफट, शॉपिंग करने चलते हैं...!!!
विज्ञापन

3 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - तुम्हें जरा भी तमीज नहीं है...
मैं घंटों से बोले जा रही हूं और
तुम हो कि उबासी ले रहे हो..!
.
.
पति - मैं उबासी नहीं ले रहा,
बोलने की कोशिश कर रहा हूं,
लेकिन तुम हो कि बोलने ही नहीं दे रही...!!!
विज्ञापन

4 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - अगर मेरी शादी किसी राक्षस से हो जाती तो भी
इतना दुखी न होती, जितनी तुम्हारे साथ हूं...!
.
.
.
पति - पगली...! खून के रिश्तों में कहां शादी होती है...?
.
फिर पतिदेव की हुई जोरदार कुटाई...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें