फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: पप्पू ने गप्पू को बताई खुश रहने की ऐसी धमाकेदार वजह...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 07 Aug 2021 10:07 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

-------------------------------------

पति शाम को बहुत उदास होकर घर लौटा...!
.
पत्नी- क्या हुआ जी...?
.
पति- आज हमारे ऑफिस की बिल्डिंग गिर गई और सारे लोग मर गए...!
.
पत्नी- तो आप कैसे बचे...?
.
पति- मैं सिगरेट पीने बाहर गया हुआ था...!

पत्नी- चलो शुक्र है भगवान का...!
.
थोड़ी देर में ही टीवी पर खबर आने लगी कि
सरकार ने सभी मृतकों के परिवार वालों को 1-1 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है...!
.
पत्नी गुस्से में - ना जाने तुम्हारी ये सिगरेट की आदत कब छूटेगी...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
संता - यार मैं घरवालों से बड़ा परेशान हूं...!
.
बंता - क्यों...?
.
संता - अरे उनको घड़ी में टाइम तक देखना नहीं आता...!
.
बंता - मतलब...?
.
संता - रोज सुबह मुझे जबरदस्ती उठा देते हैं और बोलते हैं,
'उठ जा, देख कितना टाइम हो गया...!'
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू ने पूछा - कैसे हैं बाबाजी...?
.
बाबाजी बोले - हम तो साधू हैं बेटा,
हमारा 'राम' हमें जैसे रखते हैं, हम वैसे ही रहते हैं...!
.
तुम तो सुखी हो ना बच्चा...?
.
पप्पू बोला - हम तो संसारी लोग हैं बाबाजी,
हमारी 'सीता' हमें जैसे रखती है, हम वैसे ही रहते हैं...!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
दो दोस्त बात कर रहे थे...!
.
यार कल रात घर देर से पहुंचा, बेल बजाई लेकिन बीवी ने
दरवाजा खोला ही नहीं, पूरी रात सड़क पर गुजारनी पड़ी...!
.
दोस्त - फिर सुबह बीवी की खबर ली कि नहीं...?
.
दूसरा दोस्त - अरे नहीं यार, सुबह याद आया कि बीवी,
तो मायके गई है और चाबी मेरी जेब में ही थी...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - आदमी अपने घर में सिर्फ दो कारणों से खुश होता है...!
.
गप्पू - कौन-कौन से...?
.
पप्पू - पहला, बीवी नई हो
.
या
.
दूसरा, बीवी नहीं हो...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें