फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पति-पत्नी की धमाकेदार बातचीत सुन नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 17 Jul 2021 07:19 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

-------------------------------------

पत्नी - जब मैं शादी करके यहां आई थी, तो घर में बहुत मच्छर थे,
अब तो बिल्कुल भी मच्छर नहीं हैं...ऐसा क्यों? 
.
.
पति - हमारी शादी होने के बाद मच्छरों ने ये कहकर मेरा घर छोड़ दिया,
अब तो परमानेंट खून पीने वाली आ गई है...!
.
हमारे लिए तो बचेगा ही नहीं...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पिताजी - बेटा, जरा मेरे जूते लाना...!
.
बेटा - पिताजी, जूता एक लाना है या दोनों...?
.
पिताजी - पहले तो दोनों की जरूरत थी,
अब तो तू एक ही लेकर आ...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
कल रास्ते में स्कूल में साथ पढ़ने वाली एक लड़की दिखी...!
.
पप्पू ने पूछा - तुम्हें याद है हम साथ में पढ़ते थे...?
.
लड़की ने जवाब दिया - पढ़ती तो मैं थी, तू तो मुर्गा बनता था...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
अंग्रेजी के मास्टर - 'संतोष आम खाता है' इस वाक्य को अंग्रेजी में ट्रांसलेट करो...!
.
.
पप्पू ने अंग्रेजी में ट्रांसलेट किया - 'Satisfaction is General Account!'
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक दोस्त शायरी सुना रहा था...!
.
उनकी गली से गुजरा तो चौबारा नजर आया!
.
दूसरा दोस्त - वाह वाह... वाह वाह....
.
पहला दोस्त - उनकी गली से गुजरा तो चौबारा नजर आया...!
.
उनकी मां ने देखा तो बोली -
.
हाथ पांव तोड़ दूंगी, जो यहां दोबारा नजर आया...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी (पति के बर्थडे पर) - क्या गिफ्ट दूं...?
.
पति - गिफ्ट रहने दे...!
.
बस इज्जत किया कर और
तमीज से बात कर लिया कर...!
.
पत्नी (पांच मिनट सोचकर) - नहीं मैं तो गिफ्ट ही दूंगी...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें