फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: प्रेमी से पति बने शख्स की दुखभरी दास्तां हंसाकर कर देगी लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 13 Jul 2021 10:53 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

-----------------------------------

पति और पत्नी में झगड़ा चल रहा था...!
.
पति - तुमसे शादी करने से अच्छा तो
मैं कुंवारा ही रहता...!
.
पत्नी - मैंनें भी अपनी मां की बात 
मान ली होती, तो अच्छा होता...!
.
पति - क्या कहती थी तुम्हारी मां...?
.
पत्नी - कहती थी, मत कर इस लड़के से शादी...!
.
पति - हे भगवान, मैं आज तक उस भली औरत को 
बुरा समझता रहा, जो मुझे बचाना चाह रही थी...!
विज्ञापन

2 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
डॉक्टर - तुम्हें दवाई 10 बजे लेने को बोला है,
तुम पांच बजे ही क्यों ले लेते हो...?
.
.
मरीज - दुश्मन पर तब वार किया जाना चाहिए,
जब वो तैयार ना हो...!
.
डॉक्टर बेहोश... !
विज्ञापन

3 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
दो लोग ओं-ओं करके बातें कर रहे थे...!
.
मुझे उनपर दया ही आ रही थी कि
वो गूंगे हैं...
.
लेकिन
.
दोनों ने गुटखा थूक कर बात करनी शुरू कर दी...!

4 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
दोस्त - तेरी पत्नी कौन सी स्वीट डिश
सबसे अच्छा बनाती है...?
.
.
पप्पू - मेरी इज्जत का फालूदा...!
विज्ञापन

5 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी खूबसूरत न हो, तो
.
पति दाएं-बाएं देखता है...
.
और
.
पत्नी खूबसूरत हो, तो पति
.
चारों तरफ देखता है...!
विज्ञापन

6 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
लड़का - मैं आपकी बेटी को 12 साल से चाहता हूं...!
.
.
.
लड़की का पिता - तो अब क्या पेंशन लेने आए हो...?
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
प्रेमी से पति बने एक व्यक्ति की दास्तां
.
जो कभी लिपट जाया करती थी
बादलों के गरजने पर...
.
आज बादलों से भी ज्यादा गरजती है...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें