जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------
संता अपनी गर्भवती बीवी को अस्पताल ले गया
और नर्स से बोला -
अगर लड़का हो, तो कहना कि टमाटर हुआ है...!
.
और अगर लड़की हो, तो कहना प्याज हुई है...!
.
इत्तेफाक से लड़का और लड़की दोनों जुड़वा हो जाते हैं...!
.
नर्स कन्फ्यूजन में बाहर आई और बोली -
सर बधाई हो, 'सलाद' हुआ है...!