Jokes Hindi: अच्छे स्वास्थ्य के लिए हंसना बेहद जरूरी है। रिसर्च के मुताबिक, हंसने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जो शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करती है। एक्सपर्ट का मानना है कि हंसी को गंभीरता से लीजिए और देखिए आपकी जिंदगी बदल जाएगी। हमेशा हंसने और खुश रहने वाला व्यक्ति सभी लोगों के बीच सबसे प्रिय होता है। इसलिए रोजाना हंसने और खुश रहने की आदत डालनी चाहिए। सोशल मीडिया पर हमेशा कई चुटकुले वायरल होते रहते हैं, जो हंसने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
टीचर संता से- ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश क्यों किया जाता है...?
संता ने ऐसा जवाब दिया कि टीचर ही बेहोश हो गई....
संता- अगर बेहोश नहीं किया और मरीज ऑपरेशन करना सीख गया, तो डॉक्टरों को कौन पूछेगा...!