Funny Jokes in Hindi: हर दिन खुलकर हंसने से सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हंसने से स्वास्थ्य अच्छा होता है और मन में विचार भी अच्छे आते हैं। इसलिए हम सभी को हमेशा हंसते और मुस्कुराते रहना चाहिए। जोक्स और चुटकुले (Jokes And Chutkule in Hindi) हंसने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ वायरल चुटकुले (Viral Chutkule), जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
एक बाबा एक शराबी से बोले- इतना दारू पिओगे तो मरने के बाद नर्क में जाओगे।
शराबी- तो जो दारू बेच रहा है, उसका क्या होगा?
बाबा- वो भी नर्क में जाएगा।
शराबी- फिर जो आदमी शराब की दुकान के सामने नमकीन बेचता है, उसका क्या होगा?
बाबा- उसको भी नर्क में ही जाना पड़ेगा।
शराबी- फिर क्या दिक्कत है, नर्क ही ठीक है मेरे लिए।