फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes Hindi: जज- तुमने इसके पैसे क्यों चुराए, चोर का जवाब सुनकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Wed, 15 Feb 2023 04:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes Hindi: हंसते रहने से मन प्रसन्न रहता है और इंसान का शरीर सेहतमंद रहता है। इसलिए हम सभी को दिन में समय निकालकर एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव से होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को किसी भी समय हंसा सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
खचाखच भरी मुबंई लोकल में एक खूबसूरत भाजी वाली महिला सफर कर रही थी...

अचानक किसी ने जंजीर खींच दी...

पास में खड़े...कानपुरिया लड़के का हाथ छू गया...

भाजी वाली-आराम से खड़े हो जाओ

लड़का- सॉरी...

कुछ देर बाद...किसी ने फिर जंजीर खींच दी...

भाजी वाली- काय करतो तुमी....

कानपुरिया लड़का-खैनी लगा रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
गोलू पैराशूट बेच रहा था... 

हवाई जहाज से कूदो, बटन दबाओ और जमीन पर सुरक्षित पहुंच जाओ... 

ग्राहक- अगर पैराशूट नहीं खुला तो...? 

गोलू- तो पैसे वापस कर दूंगा...!
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

पिता- पढ़ ले नालायक, कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है।

बेटा- हां पापा देखी है, बल्कि रोज देखता हूं उसे।

पिता- कौन सी बुक पढऩे लगा है तू?

बेटा- फेसबुक।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू- मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?

मां- बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू

सोनू (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार

देवता वाली फीलिंग आ रही है।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी?

पत्नी- पर सीन क्या है?

पति- तुम्हें धीरे-धीरे पानी में जाना है।

पत्नी- ओह वाऊ, पर फिल्म का नाम क्या है?

पति- गई भैंस पानी में।

Latest Jokes: जीजा साली के लोटपोट करने वाले चुटकुले, पढ़िए मजेदार जोक्स
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर ने पूछा- क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए..?

छात्र- क्योंकि पता नहीं परीक्षा में किसके पीछे बैठना पड़ जाए।

टीचर बेहोश
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संजू अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया… 

लड़की का पिता- मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी अपनी पूरी जिंदगी एक मूर्ख इंसान के साथ गुज़ारे…. 

संजू- बस अंकल, इसीलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें