फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes Hindi: जब लड़की ब्वॉयफ्रेंड को अपनी मां से मिलवाने ले गई, पढ़िए वायरल जोक्स

Mon, 06 Nov 2023 03:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes Hindi: हम सभी के जीवन में हंसी का एक बड़ा महत्व है। हमारी मुस्कुराहट बड़ी से बड़ी समस्या को आसानी से पार करने में हमारी मदद करती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है। मन प्रसन्न रहने से आपके मन से नकारात्मक ख्याल दूर चले जाते हैं। इसकी वजह से मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए खुश रहना बहुत जरूरी है। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की भी मदद ले सकते हैं। आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ स्पेशल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए पढ़ते हैं मजेदार चुटकुले और खिलखिला कर हंसते हैं।

काका को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है...!
काका-  हेलो कौन...?
लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा...!
काका (खुश होकर) - कौन हैं आप...?
लड़की- तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जाएंगे जुदा..!
खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया,
वो बोले- तुम सच में मुझसे शादी करोगी...?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं...!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- यार गप्पू मेरे एक सवाल का जवाब देगा
गप्पू- हां पूछ
पप्पू- इंसान की आंखें कितने दिनों में खुलती हैं ?
गप्पू- पैदा होने के कुछ देर बाद
पप्पू- नहीं रे
गप्पू- तो भाई तू ही बता दें
पप्पू- इंसान की आंख शादी के बाद खुलती है !
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मुझे भी देखने दो, किसका एक्सीडेंट हुआ है...?
पप्पू भीड़ को हटाते हुए बोला...!
जब कोई हटा नहीं, तो वह चिल्लाता हुआ बोला-
जिसका एक्सीडेंट हुआ है, मैं उसका पिता हूं...!
रास्ता मिल गया और पप्पू ने देखा तो एक गधा मरा पड़ा था...!

Jokes: पत्नी- जब मैं इस घर में आई थी तब बहुत मच्छर थे, अब नहीं हैं? पति ने दिया मजेदार जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड को अपनी मम्मी से
मिलवाने ले गई...!
दूसरे दिन...
गर्लफ्रेंड- मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए...!
ब्वॉयफ्रेंड- चल पगली....कुछ भी हो, मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा...!
मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं...!

Funny Jokes: पति- आज ये रोटियां जली हुई कैसे हैं? पत्नी ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मायके से सोनू की पत्नी का फोन आया और बोली,
क्या तुम मुझे याद करते हो?

मोनू - पगली अगर कुछ याद करना इतना आसान होता,
तो दसवीं में टॉप ना कर जाता?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें