Jokes Hindi: भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ते काम के दबाव की वजह से कई बार हम नकारात्मक हो जाते हैं। इसकी वजह से लोगों के डिप्रेशन में जाने की बहुत ज्यादा संभावना होती है। ऐसे में जबरदस्ती हंसने की कोशिश करनी चाहिए। हंसने से तनाक कम होता है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
संता एक डॉक्टर के पास गया और पूछा
संता- डॉक्टर साहब, घर जाकर चेक करने की क्या फीस है?
डॉक्टर ने कुछ सोचा और बोला: 300 रुपए,
संता- ठीक है, तो चलिए,
इतना सुनते ही डॉक्टर ने अपनी बाइक निकाली और संता के साथ उसके घर जा पहुंचा,
वहां पहुंच कर डॉक्टर ने पूछा- मरीज किधर है?
संता- अरे मरीज वरीज कोई नहीं है पागल,
टैक्सी वाला 500 रुपए मांग रहा था और तू 300 में ले आया...