Jokes Hindi: सभी के जीवन में सुख-दुख का आना जाना लगा रहता है, लेकिन हमें हर समय मुस्कराते रहना चाहिए। हंसने से बुरा वक्त भी जल्दी ही बीत जाता है। अगर आप ऐसे हालात में भी प्रसन्न रहते हैं, तो मानसिक तनाव से बच रहते हैं। इसके साथ ही तनान से होने वाली कई तरह की बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पति- देखो बाहर बारिश हो रही है।
पत्नी- कुछ सोचना भी मत. घर में बेसन नहीं है,
प्याज वैसे भी बहुत महंगे हैं और आज बाई भी नहीं आई है,
सारे बर्तन जूठे पड़े हैं।
हां, अब ये मत कह देना कि चलो एक गिलास और आइस दे दो,
बच्चे अब बड़े हो गए हैं, ये सब अब घर में बिल्कुल नहीं चलेगा।
पति झल्लाकर बोला- अब क्या मैं ये भी नहीं कह सकता हूं कि बाहर बारिश हो रही है।