Jokes Hindi: अगर आपको सेहतमंद है रहना तो आपके लिए हंसना बेहद जरूरी है। मानसिक तनाव और चिंता से दूर रहने के लिए इंसान को सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि आप किसी भी समय और कभी भी हंस सकते हैं। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह कठिन समय भी आसानी से बीत जाता है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पत्नी- मैं लगता है मर जाऊंगी।
पति - तो मैं भी मर जाऊंगा।
पत्नी- मैं तो बीमार हूं इसलिए मर जाउंगी, लेकिन तुम क्यों मरोगे?
पति- मैं इतनी खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा इसलिए।