फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? पत्नी ने दिया गजब का जवाब

Sat, 09 Sep 2023 10:00 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: जब आप प्रसन्न और तनाव मुक्त होते हैं तो आपके चेहरे पर चमक रहती है। हल्की सी मुस्कुराहट किसी की खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। इसलिए हंसना हर किसी के लिए फायदेमंद है। हम आपके लिए जोक्स का खजाना लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

सोनू- जल्दी से यहां एक ऐम्बुलेंस भेज दीजिये, मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है।
उसकी नाक से खून बह रहा है। शायद उसकी टांग भी टूट गई है।
ऑपरेटर- आप किस जगह पर हैं, कृपया बता दीजिये।
सोनू- कनॉट प्लेस में।
ऑपरेटर- आप मुझे स्पेलिंग बता दीजिये।
जवाब में कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर क्या आपको मेरी आवाज आ रही है?
दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर प्लीज, जवाब दीजिये, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?
सोनू- हां-हां, माफ करना। मुझे कनॉट प्लेस की स्पेलिंग नहीं आती,
इसलिए मैं उसे घसीट कर मिंटो रोड पर ले आया हूं।
आप मिंटो रोड की स्पेलिंग लिखो।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक पति ने अपनी पत्नी से दिल की बात कही
कहा- तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है
पत्नी- कौन सा फायदा? 
पति - मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था। 
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? 
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता है क्या?
 

Jokes: वकील- हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द? पत्नी का जवाब सुनकर नहीं रुके हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
"दिल्ली में कुतुब मीनार है"
उस समय पप्पू क्लास में सो रहा था...
टीचर- उसके पास गई और उसका कान पकड़ कर पूछी- बोल तो, मैंने अभी क्या कहा था?
पप्पू - दिल्ली में कुत्ता बीमार है।

Jokes: चिंटू ने एक मशहूर सेठ को फोन लगाकर कई ऐसी बात, जानकर नहीं रुकेगी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा- मां मैं एक दिन बहुत बड़ा आदमी बनूंगा। 
मां- फिर क्या करोगे?
बेटा- आपकी झोली खुशियों से भर दूंगा।
मां- पहले ये बोतलें भरकर फ्रिज में रख नालायक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें