फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: लड़की और दुकानदार की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 23 Nov 2023 05:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes: मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों को नकली हंसी हंसते हुए सबने देखा होगा। किसी के लिए ये नजारा अजीब हो सकता है, लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से हंसना बेहद जरूरी है। हंसने के लिए किसी वजह की जरूरत नहीं होती। जब आप खुश और तनाव मुक्त होते हैं, तो चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है। हल्की सी मुस्कराहट किसी की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इसलिए हंसना बेहद जरूरी और फायदेमंद है। मजेदार जोक्स हंसने में हमारी मदद करते हैं, इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आपको हंसी जरूर आ जाएगी।  

भोजन में बाल आने के बाद सोनू ने अपनी सुंदर बीवी से रोमांटिक अंदाज में बोला...
सोनू- जानू जुल्फों को संभाल लिया करो,
बीवी शर्माते हुए बोली- आप भी न बड़े वो हो
सोनू- ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है,
अगली बार भोजन में बाल मिला, तो मां कसम, साली जी को ले आऊंगा...
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- मैने सोचा स्कूल ले जा रहे होंगे !!!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- भैया मुझे चप्पल लेनी है
दुकानदार- ये देखो बहन जी नया डिजाइन
लड़की- और दिखाओ, ये नहीं
और दिखाओ... 
दुकानदार- बहन जी अब तो सारी चप्पल दिखा दीं
अब तो कोई नहीं बची
लड़की- अरे भैया वो एक और डिब्बा रखा है ना
दुकानदार- रहंम करो बहन जी
वो मेरा लंच का डिब्बा है 

Jokes: टीचर- बच्चों बताओ...अकबर ने कब तक शासन किया था? संता का जवाब सुनकर उड़े होश

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक सुन्दर लड़की पढाई में कमजोर थी,
हमेशा दोस्तों के साथ मस्ती करती रहती थी,
टीचर- तुम्हारे गणित में इतने कम नम्बर क्यों आये ?
लड़की- आई नहीं थी ना उस दिन,
टीचर- क्या तुम पेपर वाले दिन आई ही नहीं थी ?
लड़की- नहीं, वो मेरी बगल वाली लड़की नहीं आई थी... 

Jokes: जब पति को मिला अलादीन का चिराग, फिर जो हुआ जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दोस्त नशे में धुत्त रेल की पटरियों के बीचो बीच जा रहे थे,
पहला- हे भगवान, मैंने इतनी सीढ़ियां पहले कभी नहीं चढ़ीं,
दूसरा- अरे सीढ़ियां तो ठीक हैं, मैं तो इस बात पर हैरान हू् कि पकड़ने के लिए रेलिंग कितनी नीचे लगी हुई हैं... 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें