फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पत्नी के बारे में पति ने दोस्त से कही ऐसी धमाकेदार बात... पढ़िए मजेदार जोक्स

Fri, 06 Aug 2021 02:37 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------

पप्पू - पता है जब अमेरिका में लाइट जाती है,
तो वहां के लोग क्या करते हैं...?
.
गप्पू - पावर ऑफिस में फोन करते हैं...!
.
पप्पू - और जब जापान में जाती है तो...?
.
गप्पू - फ्यूज चेक करते हैं...!
.
पप्पू - और जब भारत में लाइट जाती है तो...?
.
गप्पू - सबसे पहले लोग घर से बाहर निकलते हैं
.
और
.
देखते हैं सबकी गई है न, फिर राहत की सांस लेते हैं...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - आज मैंने तुम्हारे लिए एक स्पेशल डिश बनाई है, खाते ही गर्मी गायब...!
.
.
पति - ऐसा क्या बना दिया तुमने यार...?
.
पत्नी - नवरत्न तेल में पकौड़े...!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pexels.com
लड़की - चोपड़ा अंकल, आप चेमिस्ट हो ना...?
.
अंकल - हां बेटा... पर चेमिस्ट नहीं, केमिस्ट होता है, ch को च नहीं क बोलो...!
.
.
लड़की - ठीक है कोपड़ा अंकल...!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
बीवी - ये बंदूक लेकर दरवाजे पर क्यों खड़े हो...?
.
पति - शेर का शिकार करने जा रहा हूं...!
.
बीवी - तो जाते क्यों नहीं...?
.
पति - बाहर कुत्ता खड़ा है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pexels.com
पहला दोस्त - बीवी से झगड़ा खत्म हुआ क्या...?
.
दूसरा दोस्त - हां, घुटनों के बल चल के आई थी मेरे पास...!
.
पहला दोस्त - अच्छा, क्या बोली...?
.
दूसरा दोस्त - बोली, पलंग के नीचे से निकल आओ, अब नहीं मारूंगी...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें