जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
पंडित जी ने कुंडली मिलाई...
36 के 36 गुण मिल गए।
.
लेकिन, लड़के वालों ने मना कर दिया।
.
लड़की वाले हैरान होकर पूछने लगे
'जब सारे गुण मिल रहे हैं तो आप मना क्यों कर रहे हैं?'
.
लड़के वाले - जी हमारा लड़का तो बिल्कुल लफंगा है।
अब क्या बहू भी उसी के जैसी ले आएं...!!!