फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और पुलिसवालों की धमाकेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 24 Jan 2021 12:32 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पप्पू परेशान होकर बड़बड़ा रहा था...
.
बहुत साल पहले एक बाबा ने कहा था कि...
भगवान तुझे इतना देगा कि संभाला नहीं जाएगा...
अब पता चला कि वो तो वजन की बात कर रहा था...!!!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
संता - शादी के कार्ड में वर-वधु के नाम के आगे लिखे
चि. और सौ. का क्या मतलब होता है...?
.
बंता - पता नहीं, तू ही बता दे...!!!
.
संता - इसका मतलब होता है कि शादी के बाद
जब पत्नी उसे 'सौ' सुनाएगी, तब पति 'चि' भी नहीं करेगा...!!!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पति - पता है, विदेशों में तलाक लेना बहुत आसान है...
.
.
.
पत्नी - जानती हूं, तभी तो वहां की लड़कियां
शादी के समय रोती नहीं हैं...!!!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
मुकेश - डॉक्टर साहब, मुझे एक समस्या है...?
.
डॉक्टर - क्या समस्या है...?
.
मुकेश - बात करते वक्त मुझे आदमी दिखाई नहीं देता...!
.
डॉक्टर (हैरान होकर) - ऐसा कब होता है...?
.
मुकेश - फोन पर बात करते वक्त...!!!
.
डॉक्टर साहब का चकराया दिमाग...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पुलिस वाले दरवाजा खटखटाते हैं...
.
महिला - कौन...?
.
पुलिस - जी हम पुलिस हैं, आपके पति का एक्सीडेंट हो गया है,
उनके ऊपर से गाड़ी गुजर गई है, वो एकदम पापड़ बन गए है...!
.
महिला - तो दरवाजा खोलने की क्या जरुरत है,
नीचे से ही सरका दो...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें