फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की बातें सुनकर आप हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स

Wed, 26 Jun 2024 04:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jokes - फोटो : Amar Ujala
Jokes: हर इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी है। दिनभर के काम से खाली होने के बाद आपको अपने मन को तरोताजा रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इससे आपकी दिनभर की थकान दूर हो जाती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। 

शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं...
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
बीवी ने पति को मैसेज किया - आपको पड़ोसन कैसी लगती है...? 
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -
एकदम बंदरिया जैसी...! 
बीवी - ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना, नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
मां- कल आधी रात को कमरे में आके बोली- बेटा तुझे पता है कि पेट्रोल सस्ता हो गया है?
बेटा- हां मां …फिर?
मां- चुप चाप फोन बंद कर के सो जा नहीं तो तेरे इसी फोन पे पैट्रोल डाल के आग लगा दूंगी….

Jokes: संता- बाबा किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं? तांत्रिक ने दिया मजेदार जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
गर्लफ्रेंड (नाराज होते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं।
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था।
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया?
बॉयफ्रेंड- गालियां...

Jokes: साली की बात सुनकर जीजा जी की बोलती हो गई बंद, पढ़िए वायरल जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया? 
बेटा- पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे 
पिता- अच्छा…तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे? 
बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें