Viral Chutkule in Hindi: कहा जाता है कि हंसी सेहत के लिए सबसे अच्छी दवा है, लेकिन वर्तमान समय में व्यस्त और तनावभरी जिंदगी में हंसना-हंसाना भी काफी मुश्किल काम हो गया है। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए हमें कुछ समय निकालकर जरूर हंसना चाहिए। आप हंसने के लिए नीचे दिए गए मजेदार जोक्स (Funny jokes in Hindi) की मदद ले सकते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लोभी महिला भगवान से बोली...
भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?
भगवान- करोड़ों साल के बराबर
महिला- और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान- रत्ती बराबर
लालच से महिला बोली- एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
भगवान बोले- एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं...