फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: लड़की ने फेसबुक पर लिखा- धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना, लड़के का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 17 Jan 2024 05:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जोक्स: हंसने से हम टेंशन फ्री रहते हैं और मानसिक तनाव से भी दूर रहते हैं। अगर आप नियमित रूप से हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले और मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की ने फेसबुक पर लिखा- 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना' 
थोड़ी देर बाद लड़के का कमेंट आया- धीरे-धीरे ही आ रहा था, तेरे मोहल्ले वालों ने चोर समझ कर पीट दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा- बापू मैं आपका बड़ा ध्यान रखता हूं 
बापू- मुझे पता है पुत्तर 
बेटा- बापू आपने बोला था ना कि 10वीं में पास होने पे तुझे बाइक दिलाऊंगा 
बापू- हां कहा तो था 
बेटे- लीजिए फिर पैसे बच गए आपके
बापू ने फिर लट्ठ से मार लगाई।

हिंदी जोक्स: अंकल- तू स्कूल क्यों नही जाता? गप्पू का जवाब सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
महिला- बाबा मेरे और मेरे पति के बीच प्रेम कम हो गया है।
रिश्ते में प्यार बढ़ाने का कोई उपाय बताओ
बाबा- बेटा, शनिवार को इंस्टाग्राम और रविवार को व्हाट्सएप का उपवास रखो।
रिश्ते में पहले जैसा प्रेम आ जाएगा

हिंदी जोक्स: बॉस कर्मचारी के साथ आंखे डोनेट करने गया, फिर जो हुआ जानकर छूट जाएगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पहाड़ी लड़की- ये shaam singh का मोबाइल कहां से मिलेगा?
दुकानदार-पता नहीं मैडम
पहाड़ी  लड़की- अरे टीवी पर तो तुम्हारी दुकान पे ही देखा था
दुकानदार- मैडम वो SAMSUNG है, shaam singh नहीं
लड़की- हां हां वही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें