फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे? पति का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 10 Nov 2023 01:41 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes Hindi: हम सभी को मानसिक तनाव से बचने के लिए इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसने की जरूरत है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो हमारा मन प्रसन्न रहता है। कई गंभीर बीमारियों से बचाने में हंसी हमारी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

लड़क वाली लड़की देखने गए, पंडित ने कुंडली मिलाई
पंडित ने कहा- वाह शादी तो बहुत अच्छी बन रही है।
36 के 36 के गुण मिल रहे हैं
पप्पू के पिता- मैं यह शादी करने को तैयार नहीं हूं।
लड़की के पिता- क्यों क्या हुआ? गुण तो सारे मिल गए हैं।
इससे अच्छी जोड़ी और क्या बनेगी?
लड़के के पिता ने तपाक से उत्तर दिया-
हमारा बेटा तो चलो लफंगा है तो क्या बहू भी ऐसा ही ले आएं?
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीटू ऑफिस में लेट पहुंचा, 
बॉस- कहां थे अब तक? 
टीटू- जी वो गर्लफ्रेंड को कॉलेज छोड़ने गया था, 
बॉस- शटअप, कल से ऑफिस टाइम से आना नहीं तो खैर नहीं, 
टीटू- ठीक है तो अपनी बेटी को खुद ही कॉलेज छोड़ देना।
बॉस बेहोश! 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया? 
बेटा- पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे 
पिता- अच्छा…तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे? 
बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे? 
पति- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है, 
पत्नी- कैसी गलतफलमी? 
पति- यही कि मैं सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू (किताब पढ़ते हुए) - एक लेखक ने लिखा है कि पति को भी बोलने की आजादी होनी चाहिए।
पत्नी (हंसते हुए) - देखो वो भी बेचारा लिख ही पाया, बोल नहीं पाया!
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें