फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए तो क्या करोगे? छात्र ने दिया गजब का जवाब

Fri, 10 Nov 2023 01:06 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Jokes Hindi: स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खानपान के साथ आपके लिए हंसना भी बहुत जरूरी है। हंसने से इंसान का मन खुश रहता है। साथ ही हमारे अंदर सकारात्मकता आती है। अगर आप हर दिन सुबह और शाम को हंसने की आदत डाल लें तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। इतना ही नहीं हंसने से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। आप जोक्स और चुटकुलों की हंसने में मदद ले सकते हैं। 

पति (मरते समय अपनी पत्नी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।
पत्नी (रोते हुए)- कोई बात नहीं जी।
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपये दिए थे, वो भी मैंने ही गायब किए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं. मैंने आपको माफ किया।
पति- तेरी कीमती साड़ियां भी मैंने ही चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दी थी।
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया है...!
पत्नी की बात सुनकर पति उसी सेकंड भगवान को प्यारा हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बच्चा- पापा, हमारे पड़ोसी बहुत गरीब हैं।
पापा- तुम्हें कैसे पता?
बच्चा- उनके बेटे ने एक रुपये का सिक्का निगल लिया और उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर - अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए तो तुम क्या करोगे?
छात्र - एक-दो घंटे देखेंगे,
अगर कोई ले जाता है, तो ठीक है।
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
ट्रेन में दो यात्री बात कर रहे थे....
पहला - व्हाट्सएप इंसान को हमेशा आगे बढ़ाता है।
दूसरा - वो कैसे?
पहला - अब मुझे ही देखिए, दो स्टेशन पीछे उतरना था,
लेकिन मैं तो आगे आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक फार्म का मालिक एक दिन सभी मुर्गियों से बोलता है-
कल से सबको दो-दो अंडे देने हैं, जो नहीं देगी उसे मैं काट डालूंगा।
अगली सुबह सब मुर्गियों ने दो-दो अंडे दिए मगर एक ने सिर्फ एक ही अंडा दिया।
मालिक ने इसकी वजह पूछी तो वह मुर्गी बोली, “जनाब, यह भी आपके डर से दिया वरना मैं तो मुर्गा हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें