Viral Jokes: हंसना-मुस्कुराना सेहत के लिए बेहद जरूरी है। हंसने से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। साथ ही हंसते मुस्कुराते रहने से बड़ी सी बड़ी समस्या भी आसानी से पार हो जाती है। आज कल की भागमभाग जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना बेहद जरूरी है। अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, तो कई तरह की बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। मानसिक तनाव को दूर रखने में जोक्स और चुटकुले अहम भूमिका निभाते हैं। आज हम आपके लिए मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पुलिस- हम पुलिस वाले हैं, दरवाजा खोलो।
चिंटू- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं।
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है!!
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स
- फोटो : Istock
पत्नी - अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे?
पति - शायद मै भी मर जाऊं।
पत्नी - क्यों?
पति - कभी-कभी ज्यादा खुशी भी जानलेवा होती है।
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स
- फोटो : Istock
सब्जीवाला - भैया, मैडम जी अंग्रेजी मीडियम से पढ़ी हैं क्या?
पति- आश्चर्यचकित होते हुए - हां लेकिन तुम्हे कैसे पता?
सब्जीवाला - क्योंकि मैडम टमाटर नीचे और कद्दू उसके ऊपर रख रही हैं।
4 of 5
जोक्स
- फोटो : Istock
लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी?
लड़की- अपना नंबर दे दो, जब अभी वाले से ब्रेकअप
हो जाएगा तो मिस कॉल कर दूंगी.
ये सुनते ही लड़के के होश उड़ गए...!!