फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: दुल्हन के लाल जोड़े के पीछे की वजह जानकर, छूट जाएगी हंसी

Mon, 30 Oct 2023 12:43 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes: अगर आप हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियों को भी आसानी से हल कर सकते हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आपके अंदर सकारात्मकता आती है। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं। ये एक योग की तरह है जो हमारे लिए बेहद फायदेमंद है। हंसने में जोक्स और चुटकुलों आपकी मदद कर सकते हैं। यही कारण है कि हम आपको हंसाने के लिए रोजाना कुछ वायरल जोक्स लेकर आते हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आज भी आपने लिए धमाकेदार जोक्स हाजिर हैं, तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला...

शादी में दो दोस्त आपस में बात करते हुए
पप्पू- यार ये दुल्हन शादी में लाल कलर के कपड़े क्यों पहनती है?
गप्पू- यार मुझे तो नहीं पता
तभी वहां से गुजर रहा एक शादीशुदा इंसान बोला-
दूल्हे की चेतावनी के लिए कि देख लो अभी भी वक्त है...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
कंजूस बाप (बेटे से)- मेरी ख्वाहिश है कि तू बड़ा होकर वकील बने।
बेटा- क्यों?
कंजूस बाप- ताकि मेरा काला कोट तुम्हारे काम आ जाए।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति (पत्नी से)- तुम बाहर जाती हो तो मुझे डर लगा रहता है। 
पत्नी- मैं जल्दी आ जाऊंगी।
पति- इसी बात का तो डर लगा रहता है। 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू समोसे को खोलकर अंदर का मसाला ही खा रहा था।
संजू- अरे! तू पूरा समोसा क्यों नहीं खा रहा?
पप्पू- अरे, मैं बीमार हूं न... इसलिए डॉक्टर ने
बाहर की चीज खाने से मना किया है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा (फोन पर) - मां आज हम दो से तीन हो गए।
मां - वह बेटा, बधाई हो... लड़का हुआ है या लड़की?
बेटा - नहीं मां, आपकी बहू ने दूसरी शादी कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें