फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जज- तुमने पुलिस ऑफिसर की जेब में माचिस की तीली क्यों रखी? वजह जानकर नहीं रुके हंसी

Fri, 20 Oct 2023 12:25 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes In Hindi: आजकल अधिक काम के दबाव और चिंता के कारण लोग अक्सर तनाव से होने वाली अलग-अलग तरह की परेशानियों का सामना करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपको इस तरह की कोई समस्या ना हो, तो आपको अपनी देखभाल जरूर करनी चाहिए। यदि आप दिन में थोड़ा समय निकालकर हंसी-ठिठोली कर लें, तो इस तरह की परेशानियों से बच सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान के जीवन में गर्माहट घोलते हैं। हंसी मजाक करने से इंसान का मन भी शांत रहता है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो सकते हैं, तो आइए शुरू करते हैं ये मजेदार सिलसिला... 

टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
पप्पू- क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजह से की जाती है,
पहला कारण है डर और दूसरा कारण है शौक....और
बिना वजह के शौक हम पालते नहीं और डरते तो
हम किसी के बाप से भी नहीं...!!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जज:-तुमने पुलिस ऑफिसर की जेब मे
माचिस की जलती हुई तीली क्यों रखी??
पप्पू:-उसने ही कहा था,
जमानत करवानी है तो पहले जेब गर्म करों। 
इसलिए मैने उसकी जेब में जलती हुई तीली रख दी।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
राजू- मैंने एक चीज बनाई है जिससे तू दीवार के आर पार देख सकते हैं।
छोटू- वाह, ऐसी क्या चीज बनाई है?
राजू- छेद।
छोटू- आज तक हंसने में लगा है….

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
ग्राहक:- एक स्मॉल पिज्जा एक्स्ट्रा टॉपिंग्स के साथ भेज दो
डोमिनोज:- जी बिलकुल सर, प्लीज एड्रेस बता दीजिए।
ग्राहक:- पीतमपुरा स्टेट बैंक की लाइन में 22वां नम्बर, ग्रीन शर्ट।।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- आज पापा ने मुझे तुम्हारे साथ बाइक पर जाते देख लिया।
लड़का- ओह, फिर क्या हुआ?
लड़की- वही जिसका डर था।
बस के किराये के पैसे वापस ले लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें