Viral Jokes: अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमेशा खुश रहना बहुत जरूरी है। हमेशा हंसते मुस्कुराते रहने से हमारे मन से नकारात्मकता दूर चली जाती है, जिससे हमें तनाव से भी छुटकारा मिलता है। हंसना डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए रामबाण साबित हो सकता है। हर दिन खुलकर हंसने से हमारी इम्यूनिटी बेहतर होती है, लेकिन आज कल समय न मिलने की वजह से लोग खुलकर हंस नहीं पाते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए जोक्स लाते हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
पिंटू-एक दिन हलवाई की दुकान पर गया और जी भरकर जलेबी खाई...
दुकानदार- अरे कहां जा रहे हो जलेबी के पैसे तो देते जाओ...
पिंटू - पैसे तो नहीं हैं मेरे पास... फिर क्या दुकानदार ने पिंटू को जमकर धोया...
पिटाई होने के बाद पिंटू बोला...अगर इतने में ही मिलती हैं तो इसी भाव एक किलो जलेबी और तोल दो...
दुकानदार बेहोश...