फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: पत्नी- मेरी तबीयत ठीक नहीं लग रही है, पति ने कही ऐसी बात सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 09 Apr 2024 11:23 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
हिंदी के मजेदार जोक्स: आज के समय में हर किसी के जीवन में तनाव और परेशानियां हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।  हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule in Hindi) लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पत्नी- मेरी तबीयत ठीक नहीं लग रही है
पति- ओह, पर मैं तो तुम्हारे साथ शॉपिंग पर जाने की सोच रहा था
पत्नी- जानू, मैं तो मजाक कर रही थी
पति- मैं भी मजाक ही कर रहा था, चल उठ के खाना बना!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मार दिया...
पति तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की...?
पत्नी- तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मंटू- पापा क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं?
पापा- नहीं! पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा?
मंटू- क्योंकि पापा मैं कहीं भी जाता हूं, तो 
सब यही कहते हैं, हे भगवान फिर आ गया।

4 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
गर्लफ्रेंड - जानू, मेरे सिर में बहुत दर्द है।
ब्वॉयफ्रेंड ने लड़की के सिर को चूमते हुए पूछा - अब सही हुआ?
गर्लफ्रेंड - हां, अब बिल्कुल सही हो गया।
पास में ही खड़ा एक डॉक्टर मन ही मन में 
भुनभुनाते हुए - लानत है मेरी एमबीबीएस की डिग्री पर!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- सुनो जी, तुम चुकंदर खाया करो।
पति- पर क्यों?
पत्नी- इसे खाने से खून अच्छा लाल और गाढ़ा होता है।
पति- अच्छा, अब तुम्हें खून भी High Quality का पीना है...
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें