फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: डॉक्टर- शराब पीते हो? राजू का जवाब सुनकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 09 Apr 2024 11:10 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
आज के मजेदार जोक्स: हंसना मुस्कुराना हमारे लिए बहुत जरूरी होता है। इसके लिए हमें किसी खास समय का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि हम किसी भी समय हंस सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम रोज आपको हंसाने के लिए नए-नए और मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी ठहाके लगाकर हंसने लगेगा। तो बिना देर किए आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

लड़की का एक्सीडेंट हो गया।
डॉक्टर – आपके पैर खराब हो गए हैं।
लड़की – क्या ये सही नहीं होंगे?
डॉक्टर – नहीं इनको काटना पड़ेगा।
लड़की – ओह नो! अब मैं क्या करुंगी?
डॉक्टर – धीरज रखिए. ईश्वर सब ठीक करेगा।
लड़की – अरे मुझे उसकी टेंशन नहीं है।
दरअसल मैंने कल ही नया सैंडल खरीदा है और 
उस दुकान पर लिखा था- “बिका माल वापस नहीं होगा”।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे
पति- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है
पत्नी-क्या गलतफलमी?
पति- यही, ''कि मैं सो रहा था''।
तब से वाकई में पति की नींद गायब है!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बच्चों बताओ अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए?
चिंटू- चुपचाप खुजा कर सो जाना चाहिए।
क्योंकि आप रजनीकांत तो हो नहीं कि मच्छर से सॉरी बुलवा लोगे।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
कोयल और कौवा आपस में बातचीत कर रहे थे।
कोयल- भाई, तुमने अब तक शादी क्यों नहीं की?
कौवा- बहन! बिना शादी के ही जिंदगी में इतनी कांव-कांव है,
शादी कर लूंगा तो पता नहीं क्या होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
डॉक्टर - कहिए कैसे आना हुआ।
राजू- डॉक्टर साहब लिवर में बहुत दर्द हो रहा है।
डॉक्टर- शराब पीते हो?
राजू- हां- हां बिल्कुल पर छोटा पैक ही बनाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें