फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: मास्टर जी- वह कौन सी चीज है जो खींचने से छोटी होती है? गप्पू ने दिया कमाल का जवाब

Sun, 21 Apr 2024 12:28 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
आज के मजेदार जोक्स: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम जोर जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि वह किसी भी समय भी हंस सकता है।  जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे। 

एक फ्रस्टेटेड आदमी चिल्लाकर बोला- 
हे भगवान ऐसी जिंदगी से तो मौत अच्छी है...उठा ले मुझे...
तभी भगवान ने यमदूत को भेजा…
यमदूत बोला- तुमने याद किया मुझे और मैं आ गया।
आदमी- अरे अब क्या मैं गुस्सा भी नहीं कर सकता खुद पर।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
मास्टर जी - बताओ कौन सी ऐसी चीज है जो खींचने से छोटी होती है? 
गप्पू- सर बीड़ी...!
मास्टर जी- नशेड़ी की औलाद... तू निकल मेरी क्लास से बाहर!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
राजू बिजली की दुकान पर गया और दुकान वाले से बोला- दो काले बल्ब देना
दुकान वाला- काले बल्ब का क्या करोगे?
गप्पू- यार, दिन में अंधेरा कर के सोने का मजा ही कुछ और है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
चिंटू अपने दोस्त से- एतवार के दिन काम करने वालों को स्वर्ग नहीं मिलता,
दोस्त- अरे, पुलिस वाले भी तो इतवार को काम करते हैं, क्या वो स्वर्ग नहीं जाते फिर?
चिंटू- नहीं, क्योंकि वहां पुलिस की जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पिंटू- एक पड़ोसी से- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं।
पड़ोसी- कितना कमा लेते हो?
पिंटू- 20 हजार रुपये प्रति माह।
पड़ोसी- मैं अपनी बेटी को 15 हजार रुपये प्रति माह पॉकेट मनी देता हूं।
पिंटू- मैं भी तो उसी को जोड़कर ही तो बता रहा हूं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें