Funny Jokes: आजकल के व्यस्त जीवन में तनाव की वजह से लोगों के चेहरे से मुस्कान गायब होती जा रही है, लेकिन आपको मानसिक तनाव से बचना है, तो हर दिन कम से कम पांच मिनट जरूर खुलकर हंसे। तनाव को दूर करने के लिए हंसी सबसे अच्छी दवा है। हंसने से हमारे शरीर के मांसपेशियों में खिंचाव होता है, जो एक व्यायाम की तरह है। हंसने के दौरान रिलीज होने वाले हार्मोन भी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। शोध में पाया गया है कि खुलकर हंसने से अच्छी नींद भी आती है। इसलिए लोगों को नियमित रूप से हंसने की सलाह दी जाती है। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
एक जवान औरत आत्महत्या करने के लिए नाले के किनारे बैठी थी
लड़का- यहां क्या कर रही हो गंदगी में?
लड़की- मैं नाले में कूदकर आत्महत्या करूंगी।
लड़का- लाओ तो मोबाइल मुझे दे दो।
लड़की- नहीं मैं कूदते हुए सेल्फी लूंगी।
लड़का बेहोश!
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
बंता ने हजामत की दुकान खोली।
एक ग्राहक शेव कराने आया।
बंता- मूंछ रखनी है?
ग्राहक- हां. .
बंता ग्राहक की मूंछ काट कर उसके हाथ में देते हुए- लो रख लो, जहां रखनी है।
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
माता-पिता अपने बच्चे से- हमारा राजा बेटा बड़ा होकर क्या बनेगा?
बच्चा- बस इतना समझदार कि 3 साल के बच्चे से ये सब ना पूछूं।
4 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
पत्नी- शादी के पहले तुम बहुत मंदिर जाते थे,
अब क्या हो गया..? . .
पति- फिर तुमसे शादी हो गई...
और मेरा भगवान पर से भरोसा ही उठ गया..!