Funny Jokes: हंसना-हंसाना ही जिंदगी जीने का नाम है, जीवन को सकारात्मक और स्वस्थ बनाए रखने का ये मूल मंत्र भी है। इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाइए। मेडिकल साइंस भी मानता है कि हंसते रहने और खुश रहने वाले लोग शारीरिक-मानसिक तौर पर ज्यादा स्वस्थ और फिट रहते हैं। दौड़ती-भागती और तनाव से भरी इस जिंदगी में हंसने के तरीके ढूंढने की आदत बनाइए, ये बहुत जरूरी है। आपके लिए हम लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जिसे पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी, कुछ पल के लिए ही सही आप सारे तनाव को भूल जाएंगे। तो आइए खोलते हैं आज के जोक्स का पिटारा।
नेता जी, किसानों से मिलने गए
नेता- ये आपके पैर खेत में गंदे क्यों हो जाते हैं?
किसान- साहब खेत में मिट्टी की वजह से...
नेता- अच्छा! चिंता मत करिए आप लोग।
हमारी सरकार आई तो पूरे खेत में फर्श बनवा देंगे।
किसान अभी तक बेहोश है।