जब हम काम से थक जाते हैं तो हमें अपने दिमाग को फ्रेश करने की जरूरत होती है। ऐसे में हंसी-मजाक करके हम खुद को तरोताजा कर सकते हैं। जी हां, समय-समय पर हंसी-मजाक करना हमारे शरीर और दिमाग के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर हम हंसना-मुस्कुराना छोड़ दें तो हमें मानसिक तनाव तो होगा ही साथ ही हम कई गंभीर बीमारियों से भी घिर जाते हैं। ऐसे में यदि हम खुद को इनसब से बचा कर रखना चाहते हैं तो हमें दिन में एक बार खुलकर हंसी-मजाक करना चाहिए। जिससे हम अंदर और बाहर से खुश रह सकें। ऐसे में हमारी हंसने-बोलने में मदद करते हैं मजेदार जोक्स और चुटकुले। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ बेहतरीन जोक्स और चुटकुले, चलिए चलते हैं हंसने और मुस्कुराने के इस सफर में
मोनू अपने गांव से शहर में पढ़ने गया
मोनू के दोस्त -तुम्हारा निक नेम क्या है?
मोनू - ये क्या होता है?
दोस्त -अरे तुमको घर सब, किस नाम से बुलाते हैं
मोनू - कामचोर
दोस्त बेहोश।