हमें अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करनी चाहिए जिससे पूरा अच्छा बीते। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रसन्न रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर हम खुश नहीं रहते हैं, तो मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। अगर हम हंसते और मुस्कुराते रहते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। हम कहीं पर भी हंस सकते हैं। काॅमेडी फिल्म, मजेदार जोक्स और चुटकुले हंसाने में हमारी मदद करते हैं। हम हंसने में इनकी मदद ले सकते हैं। हम आपको हर दिन हंसाने के लिए मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या ?
पति- नहीं फेंक दे, क्या दान करना..
पत्नी- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे..
पति- तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी।