फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: चिंटू रात को मूवी देखकर स्कूल गया, फिर वहां जो हुआ जानकर हंसी नहीं रुकेगी

Fri, 11 Feb 2022 06:46 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
आज के टाइम में इंसान के लिए हंसना उतना ही जरूरी है जितना की हवा-पानी। अगर आप चाहते हैं कि आप गंभीर बीमारियों से दूर रहें तो सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। जी हां, समय-समय पर हंसने-मुस्कुराने से आप डॉक्टर के खर्चों से बचे रहेंगे। इसीलिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं कि अगर खुद को स्वस्थ रखना है तो दिन में एक बार खूब खुलकर हंसना चाहिए। ऐसे में हंसने के बहुत से तरीके हैं। इसमें हमारी मदद करते हैं मजेदार जोक्स और चुटकुले। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़कर आप खूब लोटपोट होने वाले हैं.......... 
 
चिंटू ने रात को दबंग मूवी देखी और सुबह को स्कूल गया तो अभी तक जुबान पर वही गाने थे...
मैडम- चिंटू कहां है तुम्हारा कॉपी और पेन...
चिंटू- मैम क्या कॉपी और पेन, तेरे मस्त-मस्त दो नैन मेरे दिल का ले गए चैन...खो गई कॉपी और खो गया पेन....
बस फिर क्या था, दे थप्पड़.....दे थप्पड़......दे थप्पड़
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
स्टूडेंट- सर अगर राष्ट्रगान और राष्ट्रीय पशु एक साथ आ जाएं तो क्या करना है।
भागना है या सावधान की मुद्रा में खड़े रहना है...
तब से मास्टर जी लंबी छुट्टी लेकर सवाल का जवाब ढूंढने गए हैं...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
ग्रामर टीचर- श्याम शराब नहीं पीता है, बाताओ इस वाक्य में श्याम क्या है...
संजू- श्याम माता रानी का भक्त है और इस
समय नवरात्र चल रहे हैं...
टीचर ने अपना माथा पीट लिया... बेवकूफ श्याम कर्ता यानी subject है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बताओ 1869 में क्या हुआ...
संजू- सर गांधी जी का जन्म हुआ था...
टीचर- बिल्कुल सही जवाब...बैठ जाओ
टीचर-अब तुम बताओ पप्पू, 1872 में क्या हुआ था...
पप्पू- सर गांधी जी तीन साल के पूरे हुए थे... मैं भी बैठ जाऊं
टीचर-हां बिल्कुल, बस क्लास से बाहर...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
डॉक्टर- जब तुमसे रात को 10 बजे दवाई लेने को कहा है तो तुम 5 बजे ही क्यों खा लेते हो...
मरीज- दुश्मन पर तब वार करना चाहिए जब उसे हमले का अंदाजा न हो... डॉक्टर बेहोश...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें