फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: टीचर ने बच्चों से कहां- मेरे सवाल का जल्दी-जल्दी जवाब देना, जवाब सुनकर हंसी नहीं रुकेगी

Fri, 11 Feb 2022 06:45 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
इंसान के लिए मुस्कुराना एक प्राकृतिक वरदान है। ईश्वर भी उन्हीं की मदद करते हैं जो मुस्कुराना जानते हैं। आजकल हर व्यक्ति पर काम का इतना दबाव रहता है जिससे वो परेशान रहता है। हंसी-मजाक करने से इंसान पर काम का दबाव भी कम होता है। अगर हम अपने जीवन में हंसी-मजाक को महत्व नहीं देंगे तो हम तनाव के शिकार हो जाएंगे। ऐसे में मानसिक तनाव से बचने के लिए लोगों को अधिक से अधिक खुश रहने की जरूरत है। लोगों को हंसाने और खुश रखने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं, ऐसे ही मजेदार चुटकुले तो चलिए हंसने के इस सफर में-

 टीचर- आज मैं क्विज प्रतियोगिता कर रही हूं  
सभी बच्चे जल्दी-जल्दी जबाब देना
टीचर- बताओं मधुमक्खी हमें क्या देती है
बच्चा-शहद
टीचर- पतली बकरी क्या देती है
बच्चा- दूध...
टीचर- और मोटी भैंस हमें क्या देती है
बच्चा- होमवर्क
 दे थप्पड़...दे थप्पड़...दे थप्पड़
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- जरा किचन से आना तो अचार की डिब्बा लेते आना
पति- यहां तो नहीं रखा है, मुझे नहीं दिख रहा
पत्नी- मुझे पहले ही पता था, तुम अंधे भी हो और कामचोर भी,
इसलिए पहले ही ले आई
पति- बेहोश...
विज्ञापन

3 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
गोलू भोलू से- यार तू आज परेशान दिख रहा है
भोलू- हां यार, मैं जो भी काम करता हूं मेरी पत्नी बीच में आ जाती है
गोलू- तू एक बार ट्रक चलाकर देख, शायद तेरी किस्मत साथ दे दे...

4 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
बंटी- तुमने मधुक्खियां पाली थी, कुछ फायदा हुआ
बबली- हां अब मेहमानो का आना कम हो गया...
विज्ञापन

5 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
बंटी- बेबी एक बात बताओ ये सीक्रेट और पर्सनल में क्या अंतर होता है
बबली- तुम मेरे बॉयफ्रेंड हो येे पर्सनल है...
मैं किसी और से शादी करूंगी ये सीक्रेट है...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
बंटी: राजू क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो ?
राजू: हां...
बंटी:  कैसे  ?
राजू:  अगर वह हिन्दी या अंग्रेजी में लिखी हो.
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें