फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: संता ने दादा से पूछा- 80 साल की उम्र में भी इस प्यार का राज क्या है? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 15 Nov 2022 01:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
 Funny Hindi Jokes: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और घर में भी खुशहाली रहती है। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली से बचने में मदद मिलती है। हंसने के लिए हम सभी को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि दिन में समय निकालकर कभी हंस सकते हैं। हमें हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

खाने में बाल मिलने पर पति अपनी खूबसूरत पत्नी से रोमांटिक अंदाज में बोला...
पति- सजनी, जानेमन जुल्फों को संभाल लिया करो,
पत्नी- शर्माते हुए, आप भी न...
पति- ज्यादा इतराने की जरूरत नहीं है। अगली बार खाने में बाल मिला, तो मां कसम, सौतन ले आऊंगा।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- 80 साल की उम्र में भी आप बीवी को डार्लिंग कहते हैं। इस प्यार का राज क्या है?
बूढ़ा व्यक्ति- बेटे 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था ,पूछने की हिम्मत नहीं हुई ,इसलिए डार्लिंग कहता हूं।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड साथ में खाना खा रहे थे... 
गर्लफ्रेंड- बात सुनो जरा... 
बॉयफ्रेंड- चुप रहो, खाते टाइम बात नहीं करते हैं।
गर्लफ्रेंड- ठीक है।
बॉयफ्रेंड (खाने के बाद)- अब बोलो।
गर्लफ्रेंड- तुम्हारी प्लेट में कॉकरोच था और बनो स्मार्ट।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- ये सब्जी कैसी बनाई है? न नमक है, न मिर्च और न कोई स्वाद।
काम में तुम्हारा मन नहीं लगता, हर वक्त मोबाइल में लगी रहती हो।
पत्नी घूरते हुए बोली- पहले खुद की आखों के सामने से मोबाइल हटाओ,
बहुत देर से देख रही हूं पानी में डुबा डुबा कर रोटी खा रहे हो। 

Viral Chutkule: महिला और पुलिस की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे.
पति- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है.
पत्नी-क्या गलतफलमी?
पति- यही, ''कि मैं सो रहा था''...
तब से वाकई में पति की नींद गायब है...

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा ...
पंडित जी- बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को,
औरत- पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं...
पहली रोटी खुद खाती हूं ...और ...
आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं...
पंडित बेहोश...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की वाले लड़का देखने आए
लड़के वाले-आपकी लड़की का क्या नाम है
लड़की वाले-हमारी प्यारी, सबकी प्यारी, रामप्यारी
लड़की वाले-आपके लड़के का क्या नाम है
लड़के वाले हमारा पी, आपका पी, सबका पी, पप्पू।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें