फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पप्पू ने गप्पू को बताया- लड़कियां क्यों प्यार का इजहार नहीं करती हैं? पढ़िए वायरल जोक्स

Sat, 06 Jan 2024 03:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Hindi Jokes: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स (Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। आप इन जोक्स को पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

चिंटू आज जैसे ही कॉलेज में पहुंचा...
खुशी के मारे उछलने लगा...
पिंटू- क्या हुआ इतना खुश कैसे है? लॉटरी लग गई है क्या..
चिंटू- हां बस कुछ ऐसा ही समझ यार...
पिंटू- मतलब?
चिंटू- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की...
पिंटू- वाह भाई, तो अच्छा बता तेरी उससे क्या बात हुई?
चिंटू- मैं सीट पर बैठा था...
लड़की बोली उठो ये लेडीज सीट है...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock

टीचर- चांद पर पहला कदम रखने वाले व्यक्ति का नाम बताओ? 
मिंटू- नील आर्मस्ट्रोंग।
टीचर- दूसरा कदम किसने रखा था? 
मिंटू- दूसरा भी उसी ने रखा होगा … आखिर वो लंगड़ा तो था नहीं। 
टीचर ने की जमकर धुनाई
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से- मैं तुम्हें चांद पर ले जाउंगा...
लड़की- मुझे नहीं जाना वहां...
लड़का- क्यों...?
लड़की- वहां पर whatsaap और Facebook नहीं चलता
लड़का बेहोश...

Viral Jokes: पति-पत्नी की बातें सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, पढ़िए चटपटे चुटकुले

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- लड़कियां कभी खुद प्यार का इजहार नहीं करती हैं...?
गप्पू- क्यों...?
पप्पू- ताकि ब्रेकअप करते समय वो ये कह सकें
कि तुम ही मेरे पीछे पड़े थे, मैं नहीं...!

Viral Jokes: जब गर्लफ्रेंड ने बाॅयफ्रेंड को अचानक जड़ दिया तमाचा, पढ़िए मजेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपये दिए थे, वो भी मैंने ही गायब किए थे
पत्नी- कोई बात नहीं, मैंने आपको माफ किया
पति- तेरी कीमती साड़ियां भी मैंने ही चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था,
अब आप आराम से मर जाइए...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें