फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पत्नी को सलाह देना पति को पड़ गया भारी, पढ़िए लोटपोट करने वाले जोक्स

Thu, 09 Feb 2023 04:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: दवाब की वजह से लोगों के चेहरे से मुस्कान गायब होती जा रही है। सेहत के लिए अच्छे खान पान की तरह हंसना भी जरूरी होता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि हम हर दिन कम से कम 5 मिनट तो जरूर खुलकर हंसें। शोध में पाया गया है कि खुलकर हंसने से अच्छी नींद भी आती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस सकते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पति शाम को बहुत उदास होकर घर लौटा। 
पत्नी- क्या हुआ जी...?
पति- आज हमारे ऑफिस की बिल्डिंग गिर गई और सारे लोग मर गए। 
पत्नी- तो आप कैसे बचे...?
पति- मैं सिगरेट पीने बाहर गया हुआ था। 
पत्नी- चलो शुक्र है भगवान का। 
थोड़ी देर में ही टीवी पर खबर आने लगी कि सरकार ने सभी मृतकों के परिवार वालों को 1-1 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। 
पत्नी गुस्से में - ना जाने तुम्हारी ये सिगरेट की आदत कब छूटेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- सुनो मेरे मुहं में मच्छर चला गया, अब क्या करूं...? 
पति - पगली ऑल आउट पी ले.. 
छह सेकंड में काम शुरू...!
फिर पति की जमकर हुई कुटाई
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने नाई की दुकान खोली। 
बंता एक दिन संता की दुकान पर शेविंग कराने आया। 
संता ने बंता से पूछा- मूछ रखनी हैं, क्या ?
बंता-  हां
संता , बंता की मूछ काट के बोला- ले रख ले, जहां तुझे रखनी हैं।
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार एक दामाद शराब पी कर घर लौटा। 
फिर ससुराल वालों से बचने के लिए चुपचाप लैपटॉप खोल कर काम करने लगा। 
ससुर- आज फिर पी के आए हैं?
दामाद- नहीं। 
ससुर- तो, सूटकेस खोल के क्या रेडियो स्टेशन लगा रहे हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मरीज - मुझे बीमारी है कि खाने के बाद भूख नहीं लगती,
सोने के बाद नींद नहीं आती काम करूं तो थक जाता हूं। 
डॉक्टर - बहुत गंभीर बीमारी है, एक काम करो,
सारी रात धूप में बैठो जल्दी ठीक हो जाओगे। 


Jokes in Hindi: जीजा-साली के हंसाने वाले मजेदार चुटकुले, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी - इतने दिन से कहां थे?
छात्र - बर्ड फ्लू हो गया था। 
मास्टर जी - पर ये तो बर्ड में होता है, इंसानों में नहीं। 
छात्र - इंसान समझा ही कहां है आपने...?
रोज तो मुर्गा बना देते हैं। 

आज के मजेदार जोक्स: छात्र से टीचर ने पूछा- एक साल में कितनी रात्रि होती हैं? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बैंक मैनेजर-  कैश खत्म हो गया है कल आना। 
संता गुस्से में - लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए। 
मैनेजर- देखिये आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए। 
संता- ठीक है है बुलाओ शांति को, आज उसी से बात करूंगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें