फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes Hindi: जब गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड से पूछा- 'मेरे बाबू ने थाना थाया'?मम्मी ने दिया मजेदार जवाब

Thu, 09 Feb 2023 02:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हंसना मुस्कुराना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है। इसकी वजह से आप तनाव से दूर रहते हैं। तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों से बचे रहते हैं। इसके साथ ही आप नौजवान भी दिखते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप खुद भी हंस सकते हैं और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

संता एक डॉक्टर के पास गया और पूछा
संता- डॉक्टर साहब, घर जाकर चेक करने की क्या फीस है?
डॉक्टर ने कुछ सोचा और बोला- 300 रुपए,
संता- ठीक है, तो चलिए,
इतना सुनते ही डॉक्टर ने अपनी बाइक निकाली और संता के साथ उसके घर जा पहुंचा,
वहां पहुंच कर डॉक्टर ने पूछा- मरीज किधर है?
संता- अरे मरीज वरीज कोई नहीं है पागल, 
टैक्सी वाला 500 रुपए मांग रहा था और तू 300 में ले आया...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड- कॉल पर... मेरे बाबू ने थाना थाया 
मम्मी- तेरे बाबू ने थाना नहीं...चार-पांच बेलन खाएं हैं...
चल फोन रख। 
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दोस्त - तेरी बीवी कुछ कहती नहीं,
जब शाम को दारू पीकर घर जाता है?
बब्लू - कहती नहीं, बोलती है...
दोस्त - क्या...?
बब्लू - बोलती है, कीड़े पड़ेंगें 
तुम्हारे दोस्तों को जिन्होंने तुम्हें बिगाड़ा...! 
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार पति-पत्नी में जमकर लड़ाई हो गई।
गुस्से में आकर पत्नी (पति से) बोली- अब तो हद हो गई, पानी सिर से ऊपर चला गया है,
मैं अपनी मां के घर जा रही हूं और कभी वापस नहीं आऊंगी... 
पति बोले- जाने से पहले एक खुशखबरी सुनती जाओ,
कल तुम्हारी मां भी अपने पति से लड़कर अपने मायके चली गई है... 
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
परीक्षा में सवाल आया- सच्चा मित्र किसे कहते हैं? 
बब्लू ने धमाकेदार जवाब दिया -
सच्चा मित्र वो होता है, जो आपकी गालियां सुनता है
और आपकी सेटिंग करने में आपकी सहायता  करता है...!
आपकी क्रश को भाभी-भाभी बोलता है और आपके  घरवालों की नजरों में गिरा रहता है...!
कुल मिलाकर सच्चा मित्र बेटे समान होता है...
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू-पिंटू से...
ये बात समझ में नहीं आती कि शराब की दुकान का वास्तुशास्त्र कौन बनाता है?
चाहे नाले पर हो, दक्षिण दिशा में हो,
सामने गड्ढा हो, बिजली का ट्रांसफार्मर हो या कैसा भी वास्तु दोष हो,
दुकान पर भीड़ हमेशा बनी ही रहती है...

Funny Jokes: जीजा-साली के लोटपोट करने वाले जोक्स, पढ़िए हंसाने वाले चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति बाहर बैठे अखबार पढ़ रहा था।
पत्नी- मैंने तुम्हारे मोबाइल में कुछ देखा है, एक बार पढ़ने के बाद अंदर आओ मुझे कुछ बात करनी है।
पूरा दिन हो गया पति अभी तक अखबार ही पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें