फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 08 Nov 2023 02:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले पूरे माहौल को खुशीनुमा बना देते हैं। इसीलिए आपके खुशनुमा माहौल में ठहाके लगाने के लिए हम जीजा साली और पति पत्नी का चुटकुला लेकर आए हैं। इनको पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए इन्हें पढ़ते हैं और हसंते हैं। 

शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं..
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- तुम्हारी मां मानती क्यों नहीं? जले पर हरदन नमक छिड़कने वाली आदत गई नहीं अब तक उनकी।
रिंकी- अब क्या हो गया?
पप्पू- आज फिर से पूछ रहे थे कि मेरी बेटी से शादी करके खुश तो हो न?
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता बंता के घर गया।
बंता के घर जाकर संता ने सामने बंता और उसकी पत्नी की फोटो रखी देखी।
फोटो देखकर संता बोला 
तुम्हारी और भाभी जी की जोड़ी राम और सीता के जैसी हैं।
संता की बात सुनकर बंता बोला- कहां हैं यार..
आज तक ना तो तेरी भाभी को कोई रावण लेके गया, और ना ही आज तक ये खुद धरती में समायी।

Viral Jokes: जब तूफानी बारिश में आधी रात को पिज्जा लेने पहुंचा संता, पढ़िए वायरल जोक्स

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू दुकान पर अंडरवियर खरीदने गया।
दुकानदार ने चिंटू को अंडरवियर दिखाया।
चिंटू ने दुकानदार से अंडरवियर का दाम पूछा।
दुकानदार ने अंडरवियर का दाम 600 रूपये बताया।
दाम सुनकर चिंटू बोला- भईया पार्टीवियर नहीं लेना, घर में पहनने के हिसाब का दिखाओ।

Jokes Hindi: सेल्समैन- सर कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्या? पप्पू ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक दिन पिंटू पंडित जी के पास गया। 
पंडित- तुम्हारी कुंडली में धन ही धन लिखा है। 
पिंटू- वो तो सब ठीक है पंडित जी लेकिन ये तो बताइए इस धन को बैंक में कैसे ट्रांसफर करुं। 
पंडित बेहोश!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें