फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल चुटकुले

Tue, 16 May 2023 05:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Funny Jokes - फोटो : iStock
Hindi Chutkule:  हंसना-मुस्कुराना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। सभी को स्वस्थ रहने के लिए हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव से दूर रहता है। हंसी एक ऐसी दवा है, जो कई बीमारियों से बचाती है। 

दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...
सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,
फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...
विज्ञापन

2 of 5
Funny Jokes - फोटो : iStock
पत्नी- क्या तुम मुझसे प्यार करते हो...? 
पति- हां...! 
पत्नी- लेकिन तुम्हें तो मेरी कोई परवाह ही नहीं है...! 
पति- प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते...! 
 
विज्ञापन

3 of 5
Funny Jokes - फोटो : iStock
संता और बंता बता करते हुए
संता- यार कल रात घर देर से पहुंचा, बेल बजाई पर बीवी ने दरवाजा खोला ही नही!
पूरी रात सड़क पर गुजारी 
बंता- फिर सुबह बीवी की खबर ली की नहीं?
संता....नही यार, सबेरे दारू उतरी तो याद आया, अभी तो मेरी शादी ही नही हुई है,
और चाबी तो जेब मे थी!

Latest Jokes: बेटा- साढ़ू का रिश्ता क्या होता है? पापा का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
Funny Jokes - फोटो : iStock
संता- भीगा सा लगता है आलम मुझे,
भीगी सी लगती है सुबह मुझे,
भीगा लग रहा है सारा जहां मुझे!!
बंता- उठ साले, बिस्तर पर सु-सु कर दिया है तूने।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny Jokes - फोटो : iStock
आधी रात को पप्पू शराब पीकर सड़क पर जा रहा था, 
एक पुलिस वाले ने रोक कर पूछा कहां जा रहे हो? 
पप्पू- दारू पीने से होने वाले नुकसान पर प्रवचन सुनने।
पुलिस वाला- इतनी रात को क्या तुम्हारे पिताजी प्रवचन देंगे? 
पप्पू- नहीं, साहब बीवी देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें