फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: जब लड़की वालों के सामने लड़के ने की ऐसी बात, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Tue, 16 May 2023 05:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: हंसने से आपको मानसिक और शारीरिक दोनों लाभ हो सकता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। अगर आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं, तो कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लालची महिला भगवान से बोली...
भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?
भगवान बोले- करोड़ों साल के बराबर
फिर महिला बोली-और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान बोले- रत्ती बराबर
लालच से महिला बोली- एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
भगवान बोले- एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं।
विज्ञापन

2 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पिता ने बेटे से कहा- लड़की वालों के सामने बड़ी-बड़ी बातें करना, 
लड़की वालों के आते ही बेटे ने पिता से कहा - पापा चाबी देना वो ट्रेन धूप में खड़ी है, उसे अंदर कर दूं...
 
विज्ञापन

3 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पप्पू- सर टीशर्ट अच्छी लग रही है आप पर।
बाॅस- छुट्टी नहीं मिलेगी।
पप्पू- सर सिर्फ टीशर्ट अच्छी लग रही है, मुंह वैसा ही है कुत्ते की तरह। 
बाॅस चुप 

 

4 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
टीचर- 15 फलों के नाम बताओ 
संता- आम, केला, अमरूद 
टीचर - शाबाश, 12 और फलों के नाम बताओ 
संता- एक दर्जन केले।

Funny Jokes: लड़की और ड्राइवर की मजेदार बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
बच्चा- मम्मी आप तो कहती थीं कि परी उड़ती है फिर अपनी पड़ोसन आंटी उड़ती क्यों नहीं?
मम्मी- उस बंदरिया को परी किसने कहा?
बच्चा- डैडी ही उन्हें परी कहकर बुला रहे थे ।
मम्मी- तो फिर बेटा आज उड़ेगी वो आंटी और साथ में तुम्हारे पापा भी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें